पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी काबुल छोड़कर चले गए हैं।
मीडिया का कहना है कि अशरफ़ ग़नी और उनके क़रीबी साथियों के काबुल से निकल जाने के बाद तालेबान को राजधानी काबुल में दाख़िल होने की अनुमति दे दी गई जबकि अफ़ग़ान और विदेशी नागरिक काबुल से लगतार बाहर निकल रहे हैं।
तालेबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया कि तालेबान लड़ाकों को काबुल में दाख़िल होने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अफ़ग़ान समाचार एजेंसी तुलू के अनुसार दो सूत्रों ने पुष्टि की है कि तालेबान के काबुल में प्रवेश के बाद अशरफ़ ग़नी देश छोड़कर जा चुके हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अशरफ़ ग़नी के साथ उनके क़रीबी साथी भी देश छोड़कर चले गए हैं।
इस बीच अफ़ग़ान नागरिक तालेबान के क्रूर शासन के डर से देश छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।